बहराइच, फरवरी 6 -- जरवलरोड, संवाददाता। घाघरा पर बने संजय सेतु के बीच में ट्रक खराब होने से जाम लग गया। सुबह 10 बजे पीक ऑवर में लगे जाम के कारण समय के साथ गाड़ियों की कतार बढ़ गई। पुलिस के दोनों ओर लगभग चार किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। एक घंटे पूरी तरह आवागमन ठप रहा, इसके बाद पहुंची पुलिस ने एक साइड का कुछ रास्ता खुलवाया तो वाहन रेंगे। दो घंटे तक वाहन रेंगकर ही निकलते रहे। जिसके कारण अफरातफरी के हालात बने रहे। सुबह लगे जाम को संभालने के लिए बहराइच के थाना जरवल रोड और बाराबंकी के थाना राम नगर की पुलिस लगी। दोनों छोर पर लगी पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत उठनी पड़ी। क्योंकि वाहन आड़े तिरछे लग गए थे। वाहन चालकों की लेन भी एक ओर यातायात को रोककर बदली गई। पुल संकरा होने की वजह से दोनों ओर के वाहन फंसे रहे। बताया जा रहा है कि भूसी भर ट...