रांची, जून 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने कुटाम स्थित भक्तिवेदांत विद्याभवन में सीएसआर मद से लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार कमरों का विधिवत उद्घाटन किया। यह भवन शिक्षा क्षेत्र में विकास का प्रतीक बनेगा। इसके पश्चात मंत्री संजय सेठ ने गुरुकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 17 वर्षीय युवा लेखिका शुभांशी चक्रवर्ती की अंग्रेज़ी पुस्तक पास्ट इज फॉरवर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शुभांशी की लेखनी में दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से झलकती है। इतनी कम उम्र में इस स्तर की पुस्तक लिखना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक कर्म, समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.