रांची, सितम्बर 22 -- रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जीएसटी बचत उत्सव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोमवार को चुटिया में दुकानदारों से मिले और उन्हें फूल देकर इस उत्सव की बधाई दी। दुकानदारों से संवाद कर स्वदेशी उत्पाद अपनाने, खरीदने और बिक्री करने व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को प्रेरित किया। प्रतिष्ठानों में स्वदेशी अपनाने से संबंधित स्टीकर लगाया। इस अवसर पर रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, रोमित नारायण सिंह, सुजीत शर्मा, ललित ओझा, सतीश सिन्हा, राधेश्याम केसरी, जनार्दन साह, सुरेश साहू, राजदीप महतो एवं अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.