रांची, जून 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा नगर निगम की बदहाली को लेकर की गई पत्रकार वार्ता पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखा तंज कसा है। झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने कहा कि यह प्रेस वार्ता असल में भाजपा विधायक सीपी सिंह को आईना दिखाने के लिए थी। डॉ. तनुज ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में रांची नगर निगम भ्रष्टाचार और टकराव की राजनीति का अड्डा बन गया था। मेयर और डिप्टी मेयर के बीच की खींचतान ने निगम को पंगु कर दिया और टेंडर तथा कमीशनखोरी का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री रहते हुए सीपी सिंह ने रांची की ड्रेनेज व्यवस्था को चौपट कर दिया। व्यंग्य करते हुए कहा कि सिंह एक ही नाली का उद्घाटन तीन-तीन बार करते दिखे थे। डॉ. तनुज ने कहा कि हल्की बारिश में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.