छपरा, फरवरी 22 -- दरियापुर। प्रखंड के भगवानपुर सामुदायिक भवन पर रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें संजय सिंह तीसरी बार सर्वसम्मति से जदयू के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी मुहम्मद इमामुद्दीन एवं प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक सुरेश कुमार सिंह की देख रेख ने जदयू कार्यकारिणी की बैठक हुई। - छपरा जंक्शन से 185 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार छपरा, हमारे संवाददाता। आगामी होली पर्व को देखते हुए छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन जांच अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 1113 बोतलों में भरी 185 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,94,070...