नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- संजय सरावगी बिहार भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त------------- -प्रदेश सरकार में मंत्री बने दिलीप जायसवाल का लेंगे स्थान ------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता ---------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता बिहार चुनाव में राजग की बड़ी जीत के साथ सरकार बरकार रखने के बाद पार्टी ने बिहार से संगठन में बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष रहे दिलीप जायसवाल के राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद उनकी जगह दरभंगा सदर के विधायक पूर्व मंत्री संजय सरावगी को सोमवार को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरावगी अपने पूर्ववर्ती जायसवाल की तरह वैश्य समाज से आते हैं और उनकी नियुक्ति समाजिक समीकरणों के संतुलन के रूप में देखी जा रही है। भाजपा मु्ख्यालय में नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पद भार संभालने के ठीक बाद यह घोषणा की गई ह...