पटना, दिसम्बर 15 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष का नया दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनको प्रदेश की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं के मनोबल को काफी बल मिला है। भाजपा जैसी पार्टी में ही यह संभव है कि किसी सामान्य नेता और कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी पूरे भरोसे के साथ दी जाती है। श्री सरावगी भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में उनका खासा प्रभाव माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.