अलीगढ़, दिसम्बर 31 -- अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्य व्यवस्था में बदलाव करते हुए संजय सक्सेना को दोबारा नाजिर का प्रभार सौंपा है। नाजिर का कार्य देख रहे रजत सिंह को पथ निरीक्षक व स्वच्छ भारत मिशन का प्रभार सौंपा गया है। अभी तक संजय सक्सेना पथप्रकाश व स्वच्छ भारत मिशन का कार्य देख रहे थे। नगर आयुक्त ने 29 दिसंबर को आदेश जारी किया है, जिसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...