नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। 'छावा' के बाद अक्षय ने फिर से अपनी धुआंधार एक्टिंग से हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। 'धुरंधर' में कई सीन ऐसे रहे, जिसमें अक्षय, रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ते नजर आए। विनोद खन्ना के बेटे यानी अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक और भाई भी है जिसका नाम साक्षी खन्ना है? आइए उनके बारे में सब कुछ बताते हैं।कौन हैं अक्षय खन्ना के सौतेले भाई साक्षी? बता दें कि दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना ने दो शादी की थी। उन्होंने दूसरी शादी कविता खन्ना से की थी और साक्षी खन्ना, विनोद और कविता के बेटे हैं। साक्षी का जन्म 12 मई, 1991 को ...