लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ। आईएफएस संजय कुमार बिस्वाल चिड़ियाघर के नए निदेशक बनाए गए हैं। उन्होंने डा. अदिति शर्मा के स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया। संजय कुमार बिस्वाल, इससे पहले दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें प्राणि उद्यान, लखनऊ का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने चिड़ियाघर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नए निदेशक संजय बिस्वाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...