लोहरदगा, दिसम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा संचालित खनन क्षेत्र पाखर माइंस के सभागार में 32 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह की तैयारी एवं उसके क्रियान्वयन के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की गई। संजय कुमार सिंह, प्रबंधक (खान) को सर्वसम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। खान प्रबंधक अनिल कुमार सिंह एवं जियोलॉजिस्ट चंदन कुमार सचिव एवं सह सचिव के रूप में चुने गए। वीरेंद्र यादव को इवेंट मैनेजमेंट अधिकारी चुना गया। भारतीय खान ब्यूरो, रांची क्षेत्र के तत्वाधान में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आठ से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। आयोजन का रोड मैप तैयार किया गया। सभी कर्मियों को कार्यों की जिम्मेवारी दी गई। खान प्रबंधक संजय सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आयोजन की तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.