मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, निसं। जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम चरित्र प्रसाद सिंह ने ई. संजय कुमार सिंह को मुंगेर जिला के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने संजय कुमार सिंह को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, और श्रम एव तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम चरित्र प्रसाद सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चय ही संजय पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के 225 के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करूंगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.