आगरा, अगस्त 2 -- आगरा। आईटी सेल्स एम्पलाइज ग्रुप ने बम बम भोले का विशाल भंडारे का आयोजन स्काई टावर पार्किंग संजय प्लेस में किया। भंडारा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। संजय प्लेस मार्केट तथा अन्य लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। आईटी सेल्स एम्पलाइज ग्रुप के सफल आयोजन पर संजय प्लेस कंप्यूटर एसोसियेशन ने आभार प्रकट किया। इसके साथ ही भविष्य में भी धार्मिक आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...