गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को पुलिस ने बुधवार को यूपी गेट पर रोक दिया।वह मेरठ में सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने जा रहे थे। मंत्री केनाराजगी जताने के बावजूद पुलिस ने रास्ता नहीं खोला। काफी मान-मनौव्वल के बाद शाम सात बजे वह दिल्ली लौटे। कपसाड़ में महिला की हत्या के कारण शांति व्यवस्था के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार को मेरठ जाने वाले थे। उन्हें सूचना मिली तो पुलिस यूपी गेट पर पहुंच गई। बैरिकेड लगाकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान संजय निषाद का काफिला पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। शाम करीब चार बजे मंत्री पहुंचे और वह पुलिस से हटने को कहते रहे। डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी नहीं हटे और फिर उन्हें सिद्धार्थ विहार स्थित गेस्...