नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, व.सं.। पूर्वी दिल्ली स्थित संजय झील में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने झील में शव उतराते देखा, तो पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मृतक की पहचान 30 वर्षीय यासीन के रूप में हुई। वह परिवार के साथ अंबेडकर कैंप, त्रिलोकपुरी में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यासीन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि झील में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। वहीं, यासीन के परिजन ने हत्या के बाद शव झील में फेंकने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...