महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला उद्योग केन्द्र परिसर में एआरपी एसोसिएशन की संगोष्ठी हुई। इसमें नई जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। पनियरा के एआरपी संजय शुक्ला को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष व मिठौरा के एआरपी जितेन्द्र सिंह को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि एवं संयुक्त मंत्री अम्भोज मिश्र ने किया। सह निर्वाचन अधिकारी मोतीलाल यादव एवं अरविन्द कुमार पाण्डेय की देख रेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई। नवगठित कार्यकारिणी में पनियरा के एआरपी संजय शुक्ला को जिलाध्यक्ष, सदर के एआरपी राकेश पटेल को संरक्षक, परतावल के एआरपी संतोष अग्निहोत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिठौरा के एआरपी जितेन्द्र सिंह को महामंत्री, सदर के एआरपी पंकज मौर्य व लक्ष्मीपुर के एआरपी राकेश अग्रहरी को संगठन मंत्री,...