जमशेदपुर, फरवरी 20 -- वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार को राज्य में काफी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें पूर्वी सिंहभूम के भी 5 अधिकारियों का तबादला किया गया। उनकी जगह मात्र एक अधिकारी को यहां भेजा गया है। जमशेदपुर में अपर आयुक्त अवधेश कुमार मेहरा का तबादला रांची मुख्यालय किया गया है। संयुक्त कर आयुक्त कंचन बरवा की प्रोन्नति कर अपर कर आयुक्त बनाया गया है। उनका तबादला धनबाद कर दिया गया है। उपायुक्त संजय गुप्ता को संयुक्त आयुक्त के रूप में प्रोन्नति देते हुए कंचन बरवा की जगह जमशेदपुर भेजा गया है। वहीं, सहायक आयुक्त जॉर्ज सिंहा को रांची और हजारीबाग का सहायक आयुक्त बनाया गया है। राज्य कर पदाधिकारी वैट ऑडिट संजय कुमार को वित्त सेवा भेज दिया गया है। वहीं, राज्य कर पदाधिकारी सिंहभूम अंचल डोमिनिक लकड़ा को भी वित्त सेवा में भेज दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.