बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- संजय गांधी बने मुख्य सचेतक, तो रीना यादव सचेतक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए दी बधाई फोटो : संजय-संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी। रीना-रीना यादव। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधान परिषद में संजय कुमार सिंह सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बनाये गये हैं। वहीं, रीना यादव को सचेतक बनाया गया है। इससे जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई दी है। इस उपलब्धि को संगठन की मजबूती और अनुशासित संसदीय संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं को उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सदन की कार्रवाई पर गहरी पकड़ होने के कारण यह जिम्मेवारी दी गयी है। उनके नेतृत्व में सतारुढ़ दल के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सरकार की न...