फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे संजय कॉलोनी वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से 44 फुट रोड पर जल्द नई सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। मुख्य सड़क के साथ गलियों में आये दिन गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। लोगों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार नगर निगम और वार्ड पार्षद को शिकायत भी कर चुके हैं। इसे लेकर नगर निगम ने सीवर लाइन बदलने की तैयारी की है। योजना के तहत 900 एमएम की आरसीसी लाइन और 200 एमएम की स्टोनवेयर लाइन डाली जाएगी। इससे सीवर का बहाव सुचारू रहेगा और ब...