मऊ, दिसम्बर 2 -- मऊ, संवाददाता। उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त अदालत में संजय कुमार यादव की नियुक्ति की गई है। इस पद पर रहे डाक्टर बालमुकुंद के सेवा निवृत्त होने के कारण जिला जज की अदालत रिक्त हो गई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति पर सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष दारोगा सिंह, महामंत्री अजय कुमार सिंह समेत अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। नवागत जनपद न्यायाधीश इसके पूर्व मेरठ जनपद में भूमि अधिग्रहण और पुनर्स्थापन प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी पद पर कार्यरत थे। नवागत जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव मूल रूप से बलिया जनपद के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...