श्रीनगर, फरवरी 3 -- कांग्रेस सेवादल के श्रीनगर महामंत्री संजय कुमार फौजी ने कांग्रेस सेवादल से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित को पत्र भी भेजा है। संजय कुमार ने कहा कि वह बीते साढ़े चार वर्षों से कांग्रेस सेवादल के महामंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन निगम चुनाव के नतीजों को देखते हुए आगामी 2027 का चुनाव चिंताजनक नजर आ रहा है। कहा कि वह कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी मीना रावत को जिताने में असफल रहे। परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देते हैं। कहा कि वह सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.