पौड़ी, अप्रैल 5 -- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरीखेत में कक्षा पांच के होनहार छात्र संजय सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में कक्षा 6 के लिए चयन हो गया है। संजय का सपना सेना में अफसर बनना है। वह मैथ्स विजार्ड सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा ही अव्वल रहा। स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश बलूनी ने बताया कि संजय एक होनहार छात्र है। पढ़ाई के अलावा खेलकूद, अबेकस, मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम ब्लाक व जिला स्तर पर रोशन कर चुका है। उसका सपना बड़ा होकर आर्मी ऑफिसर बनना है। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता दिया है। संजय के पिता दिनेश सिंह गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान व ग्राम प्रशासक हैं। जबकि मां गृहिणी है। संजय के चयन पर प्रधानाध्यापक कमलेश बलूनी के साथ शिक्षक आशीष रा...