नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके बेटे की मौत पर दुख मनाने के बजाय बहू प्रिया कपूर ने संपति पर नियंत्रण करने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया था। संजय की मां रानी कपूर ने कहा कि उन्हें उनके बेटे की वसीयत के बारे में कभी नहीं बताया गया। इस वसीयत में उनकी मां के होने के बारे में कुछ नहीं है। रानी कपूर ने कहा कि जबकि संजय कपूर ने अपने जीवन काल में दावा किया था कि उसे सब कुछ मां से मिला है। रानी के वकील ने कहा कि उसने (संजय) कम से कम वसीयत में यह तो लिखा होता कि वह अपनी मां को कुछ नहीं देना चाहता। ये बातें न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के सामने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के एक मामले की सुनवाई के दौरान कही गईं, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय की कथित वसीयत को चुनौती...