बस्ती, फरवरी 6 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बी इंटर कॉलेज के मैदान पर स्व. रणजीत सिंह की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वृहस्पतिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में संजय इलेवन बाराबंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश इलेवन बहराइच को 42 रनों से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। बाराबंकी की इस जीत के नायक रहे अभिषेक, जिन्होंने अपनी आतिशी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। मुकाबले की शुरुआत बाराबंकी के पक्ष में रही, जहां कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक और हर्षित ने मैदान पर उतरते ही बहराइच के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दिया। हर्षित ने महज 11 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन ठोककर टीम को तूफान...