वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने संजय पटेल को वाराणसी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संजय पटेल सेवापुरी के ग्राम लखनसेनपुर के निवासी हैं। मनोनयन पर सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, उमेश चंद्र मौर्य, दिलीप सिंह पटेल आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...