वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संत कवर राम सिंधी युवा समिति की ओर से महमूरगंज स्थित होटल में 20वां दायित्व ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि शंकर सत्संग भवन के पीठाधीश्वर जयप्रकाश शर्मा और विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के साई रवि दास थे। संस्था के संस्थापक संरक्षक चंदन रुपानी ने नए अध्यक्ष संजय टहलानी, सचिव रतन राजवानी और कोषाध्यक्ष हिमांशु काडरा संग अन्य पदाधिकारियो को शपथ दिलवाई। संरक्षक नरेश बढ़ानी ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। जय लालवानी ने सभी का स्वागत किया। संचालन धर्मेंद्र सहता, पवन साजिदा ने किया। इस दौरान सुनीत रामनानी, रतन राजवानी, सुरेश लालवानी, सुनीत रामनानी, नवीन सचदेवा, धर्मेंद्र शीतलानी, विक्की रूपरेखा, दिनेश दोलानी, देवेश मध्यान, राकेश वलेचा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...