गोपालगंज, फरवरी 18 -- बरौली,एक संवाददाता। नगर के उप मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि सतेंद्र उपाध्याय की बेटी संजना कुमारी ने जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में 93.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उसकी मां रीना देवी, पिता सतेंद्र उपाध्याय सहित अन्य परिजनों में खुशी है। संजना ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में भी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...