चतरा, फरवरी 23 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में सोमवार को एकल अभियान के तहत 30 गांव के आचार्यो के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी का वितरण सिमरिया संच के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने आचार्यो को प्रत्येक दिन विद्यालय पहुंचकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने को कहा। उन्होंने बच्चो को व्यवहारिकता ज्ञान भी देंने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालन पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। वही पंचमुखी शिक्षा पर जोर देने, बच्चो को संस्कार देने, दीवार लेखन करने,जैविक खेती करने और साप्ताहिक सत्संग करने के बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम, संच प्रमुख संजय कुमार, आचार्य तेतरी देवी, ममता देवी, नीलम देवी, प्रीति कुमारी, अंकु कुमारी समेत आचार्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.