बांका, जनवरी 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज बाजार के प्रशांत कृषि केंद्र के संचालक द्वारा रसायन सहायक निदेशक सह फर्टिलाइजर निरीक्षक कृष्णकांत को जांच निरीक्षण के क्रम में बंधक बनाने के मामले में संचालक शिव शंकर प्रसाद सिंह, पुत्र सिंटू कुमार, कन्हैया कुमार एवं खाद थोक विक्रेता मोहन ठाकुर के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई।घटना की जांच पड़ताल करने एसडीपीओ अमर विश्वास बुधवार को शंभूगंज पहुंचे। उन्होंने गंभीरता से पता लगाकर घटना की तहकीकात किया । पूछने पर सिर्फ बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...