बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं। कछला गंगा घाट पार जाटव समाज धर्मशाला पर मंहत जयरामदास की अध्यक्षता मे जाटव समाज की बैठक की गयी। जिसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा की। कमेटी के संचालक मंडल में ओमकार सिंह, डॉ. नेत्रपाल सिंह सैलानी, सुरेश चंद्र, सुभाष बाबू, प्रेमपाल सिंह को शामिल किया गया। संचालक मंडल का संरक्षक नरेश पाल सिंह, कमेटी संचालक मंडल के प्रबंधक महंत जयराम दास बाबा, उप प्रबंधक विजेंद्र दास बाबा और रामेश्वर दास बाबा को रसोई का प्रभारी नियुक्ति किया। धर्मशाला की निगरानी संचालन मंडल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...