टिहरी, नवम्बर 5 -- डिजिटल युग में भिलंगना ब्लॉक का सेमल्थ,ढाबसौड़,रूइस गांव राज्य की रजत जयंती पर भी संचार सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। यहां के ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड की ऑनलाइन केवाईसी जैसे कार्य के लिए भी 4 किमी दूर तक पैदल चलना पड़ता है। सेमल्थ के ग्राम प्रधान अमित गौड़ ने बताया कि गांव में वर्षों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा ठप है। कई बार विभाग सहित शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया है। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। बताया कि वर्तमान में मनरेगा की हाजिरी, भुगतान, निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग, बैंकिंग सेवाएं, शासन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो गई हैं। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामीण इन सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को किसी जरूरी काम के लिए 4 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.