बागेश्वर, जून 23 -- बागेश्वर, संवाददाता। लाहुरघाटी क्षेत्र में संचार सुविधा ठप हो गई है। व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। कहा कि 15 दिन बाद भी खराब मोबाइल टावर को ठीक नहीं किया यगा है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। लाहुरघाटी के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पंद्रहपाली, हड़बाड़, पुरकोट, जाख आदि गांवों में पिछले 15 दिन से मोबाइल टावर बंद हैं। इसके अलावा फाइवर वाई-फाई कनेक्शन भी बाधित हैं। विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। क्षेत्र में अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग बगैर सुविधा के जीवन यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.