हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बीएसएनएल के अधिकारियों को फोन कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में संचार व्यवस्था को ठीक करने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कई क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक 4जी टावर लगाए गए हैं। बरसात के समय से डालकन्या, अधोड़ा, डुंगरी, अमजड, सुवाकोट, पोखरी सहित अन्य गांवों में फोन नहीं लग पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को संचार व्यवस्था को सही करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...