एटा, नवम्बर 28 -- सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निवेदिता सदन सभागार में कुटुंब प्रबंधन योजना के तहत सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ राष्ट्र सेविका समिति जिला संरक्षिका निर्मला राठी, अखिल भारतीय संयोजिका बालिका शिक्षा रेखा चूड़ासमा, महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य रेनु गौड, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रेमलता डेविड, सीओ सकीट कृतिका सिंह, महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अखिल भारतीय संयोजक बालिका शिक्षा रेखा चूड़ासमा ने कहा कि देश पर अनेक बार विदेशी आक्रमण हुए। उन्होंने शासन भी किया। वह हमारी परिवार संरचना का कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब हमारी भारतीय संस्कृति पर विदेशियों ने संचार माध्यमों से आक्रमण किए जा रहे हैं, जिससे भारतीय लोग भी विदेशी विचारों, संस्कृ...