मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- संचार निगम पेंशनर वैलफयर एसोसिएशन की आमसभा शिव चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मन्दिर के हॉल में हुई। आमसभा मे बीएसएनएल पेंशनर की पेंशन संशोधन, कोर्ट केस, थर्ड पीआरसी, सीजीएचएस सुविधा, फैमिली पेंशन, एमआरएस स्कीम आदि विषयो पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वप्रथम दिवंगत साथी शकील अहमद, रामकुमार सिंघल, अशोक वर्मा की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। आमसभा मे आदित्य कुमार गर्ग को जिला सचिव एवं पुष्पेंद्र कुमार को सह सचिव पद पर चुना गया। इस अवसर पर रामबीर सिंह, नरेंद्र कुमार डाबर, मुकेश शर्मा, अखिलेश कुमार अग्रवाल, एस के त्यागी, पुष्पेंद्र कुमार, सुभाष ठाकुर, प्रेम चन्द, विपिन आदि उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...