अमरोहा, अगस्त 21 -- जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पौधरोपण संग अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण भी किया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक बलिदान कर दिए। देश में संचार और कम्प्यूटर क्रांति को भी उन्होंने ही बढ़ावा दिया। वह देश में संचार व कम्प्यूटर क्रांति के जनक हैं। देश की पंचायत राज व्यवस्था को उन्होंने मजबूत किया व ग्राम सभाओं को अधिकार दिए। उन्होंने कहा था कि जब तक ग्राम सभा व पंचायतों को अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक सही मायने में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.