देवरिया, जुलाई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अरविंद कुमार वैश्य के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत दीमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण को सूअरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में डॉ दिग्विजय यादव के निर्देशन में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने उसरा बाजार, तिवई, जंगल ईमिलिहां, कोईलगड़हा, रनिहवां एवं छितही बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कृमिनाशक दवा वितरण कर पशुपालकों को पशुबाड़ों के आस-पास जलजमाव न करने व विशेष सफाई रखने, गोबर एवं पेशाब को सुरक्षित गड्ढे में रखने का निर्देश दिया गया। पशुओं के मूत्र द्वारा फैलने वाली संक्रामक लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के बारे जानकारी दी गई। सुअरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.