एटा, अप्रैल 2 -- एटा। कलक्ट्रेट प्रांगण से मंगलवार सुबह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डीएम प्रेमरंजन सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जनपद में आगामी 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह सभी विभाग समन्वित रूप से विस्तृत कार्ययोजना बनाकर गतिविधियां आयोजित करें। अभियान में खानापूर्ति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाए। जनभागीदारी के माध्यम से हमें संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.