देवरिया, जुलाई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की अंतर विभागीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों ने संचारी रोग अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि अभियान के दौरान शहर और गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रहने को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायतों को संचारी रोग अभियान को सफल बनाने एवं विशेष स्वच्छता के कार्यक्रमों को संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान में गलियों और मोहल्लों में नालियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.