आजमगढ़, मार्च 21 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील परिसर में गुरुवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को लेकर बैठक हुई। इस दौरान एक अप्रैल से संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। संचारी रोगों से बचाव के लिए नगर से लेकर गांव तक सभी लोगों को जागरूक करना है। उन्होने सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग के लोगों के साथ एक अप्रैल से संचारी रोग से बचाव और सावधानियों के बारे में अभियान चला जागरूक करें। जगह-जगह दवा का छिड़काव, साफ-सफाई और लोगों में दवा वितरण और टीकाकरण करें। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक शशिकांत चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.