लखनऊ, अक्टूबर 5 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अलीगंज सीएचसी से शुरुआत करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित अन्य बीमारियों पर हमने करारा वार किया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान से इन बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिली है। वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। आज हम आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अलीगंज सीएचसी में पांच से 31 अक्तूबर तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 अक्तूबर तक संचालित घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से हमने डेंगू और मलेरिया पर करारा वार किया है। व्यापक स्तर पर इस अभियान का संचालन प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.