पटना, मार्च 11 -- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की देशभर की बिजली कंपनियों की रैंकिंग में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) को वर्गीकरण में ए प्लस की शीर्ष रैंकिंग मिली है। बीएसपीटीसीएल अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए वित्तीय सुदृढ़ता, ससमय परियोजनाओं का कार्यान्वयन, सक्षम परिचालन एवं अनुरक्षण के मापदंड पर शानदार काम कर रही है। कंपनी को मिली इस रैंकिंग पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में विद्युत अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। पावर ट्रांसमिशन की जिम्मेदारी बीएसपीटीसीएल कुशलतापूर्वक निभा रही है। यह गर्व की बात है कि बीएसपीटीसीएल अपने कार्य की बदौलत पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किए गए राज्य विद्युत संस्थाओं के वर्गीकरण में ए प्लस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.