रामपुर, अक्टूबर 6 -- स्वार,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गीता मंदिर स्वार में रविवार को शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से बाल व तरुण स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पिस्टल, तलवार व दंड का पूजन कर किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष पंकज जोशी एडवोकेट ने संघ के इतिहास व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन की थी। तब से अब तक सभी सरसंघचालकों ने संघ कार्य को गति दी है। मुख्य वक्ता गोपीचंद ने पांच परिवर्तनों कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य व स्वाभिमान पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य शिक्षक आदित्य शर्मा रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.