बुलंदशहर, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के हरी एनक्लेव में हरी एनक्लेव एवं भूड़ बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन एवं भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख सर्वजन सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता अवकाश प्राप्त सूबेदार निरंजन सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह मोहित चतुर्वेदी ने किया। मुख्य वक्ता सर्वजन सिंह ने कहा कि हिंदुत्व कोई संकीर्ण विचारधारा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का वह जीवन दर्शन है जो 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ जैसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सदभाव और आत्मबल का संचार करते हैं। निरंजन सिंह ने कहा कि हिंदुत्व और सनातन संस्कृति हमारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.