बहराइच, अक्टूबर 3 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस विजया दशमी पर जिले भर में शस्त्र पूजन कर पथ संचलन निकाला गया। स्वयं सेवको ने रक्तदान किया। पथ संचलन लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख राम लखन ने कहा कि विजय दशमी का पर्व संपूर्ण समाज के लिए पावन स्मृति है। इसी दिन असत्य पर सत्य की विजय हुई थी तथा इसी दिन राष्ट्रीय सेवा संस्कार और स्वाभिमान के पद पर चलने वाले एक महान संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शुभारंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र आराधन सेवा और समर्पण का 100 वर्ष पूर्ण हुआ है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक मातृभूमि की सेवा को अपना परम धर्म मानता है। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो गुरु नानक चौक, छावनी चौराहा, घंटाघर छोटी बाजार होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.