संभल, दिसम्बर 7 -- संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को गुमसानी गांव में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें गांव-गांव में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव ला रहा है। अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, उनका हाल-चाल जान रहे हैं तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सेवा कार्यों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इससे गांव में सकारात्मक सोच का वातावरण बना है और लोगों में "मैं भी समाज के लिए कुछ कर सकता हूं" जैसी भावना दृढ़ हो रही है। अभियान से ग्रामीण समाज में जागरूकता और सहभागिता दोनों बढ़ी हैं। लोगों का संगठन और सेवा के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। कई घरों में कार्यकर्ताओं के संवाद से युवाओं में भी समाज सेवा के प्...