नैनीताल, फरवरी 8 -- गरमपानी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को गरमपानी मंडल के गरमपानी खंड और रातीघाट में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। दोनों जगह कलश यात्राएं निकालीं गईं। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। गरमपानी का सम्मेलन श्री कैंची धाम तहसील परिसर में जिला बौद्धिक प्रमुख मनोहर के निर्देशन में हुआ। इससे पूर्व सोमवारी महाराज मंदिर खैरना से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो तहसील परिसर पहुंची। महिला सभागार में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की छात्राओं ने वंदना एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता वैदिक प्रचारक संस्थान हरिद्वार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.