बेगुसराय, फरवरी 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा पश्चिम गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथाव्यास सुश्री वैदैही शरण ने भागवत कथा की महिमा का भावपूर्ण व्याख्यान करते हुए महाभारत प्रसंग में प्रवेश विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक गलती करने वाले को अनजान, दूसरी गलती करने वाले को नादान, तीसरी गलती करने वाले को शैतान और जो कभी गलती नहीं करे उसे भगवान कहा जाता है। लेकिन, जो सबकी गलतियों को क्षमा कर दे, वही भागवत भगवान कहलाते हैं। उन्होंने समाज, देश और निजी जीवन में सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पाण्डवों के सलाहकार स्वयं श्रीकृष्ण थे, जबकि दुर्योधन के सलाहकार शकुनि थे। इसी कारण महाभारत जैसा भीषण युद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सामन...