नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले से मुलाकात की है। इसके पहले चीनी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भाजपा महासचिव अरुण सिंह से मुलाकात की थी। संघ ने जहां इसे एक शिष्टाचार भेंट कहा है, वहीं भाजपा ने इसे दोनों दलों के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा बताया है। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आरएसएस के दूसरे सबसे बड़े नेता सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से सुबह 11 बजे उनके कार्यालय में मुलाकात की। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। संघ ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बैठक का अनुरोध चीन की ओर से आया था। इससे पहले सोमवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा मुख्यालय आया था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.