रामगढ़, जनवरी 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ आने वाला बजट सत्र से पहले मांग नहीं मिलने पर मध्यान भोजन बंद करने की चेतावनी दिया है। इसकी जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति और कोषाध्यक्ष अनिता देवी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। संघ के दोनो नेता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है इसे लेकर विभिन्न जिला में संघ तैयारी कर रही है। दोनो नेता ने बताया संघ अपनी मांगों को लेकर विधान सभा के समक्ष बीते 8 से 11 दिसंबर तक चार दिवसीय धरना दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...